जनपद शाहजहांपुर के विकास खंड भावलखेड़ा स्थित ग्राम दाउदपुर उर्फ मुरादगांव में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां लगभग 24.67 करोड़ रुपये (2467.50 लाख) की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेरणा से वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कर कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, ब्लॉक प्रमुख राजाराम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार और बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्मार्ट क्लास और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बरेली द्वारा कराया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और उनका भविष्य उज्जवल बनने की दिशा में मजबूत आधार तैयार होगा।
0 टिप्पणियाँ