खेल छात्रावास अयोध्या को हराकर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर बना राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का विजेता



 प्रतापगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में पिछले 13 मार्च से आयोजित की जा रही राज्य महिला आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। आज का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और बालिका छात्रावास अयोध्या के बीच खेला गया दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अयोध्या के दो गोल के मुकाबले स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने 3 गोला दागकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विधायक सदर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भारत विकास परिषद और विधायक की तरफ से प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों और निर्णायकों को जनपद की मशहूर आंवले से बने उत्पाद भी दिए गये।


खेलप्रेमी अभिषेक श्रीवास्तव की तरफ से सभी महिला खिलाड़ियों के लिए सैनेट्री पैड भी वितरित किया गया। पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमजद खान ने गोरखपुर की टीम को 1100, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय ने गोरखपुर की टीम को 1100, अयोध्या की खिलाड़ी श्रद्धा चौहान को 501 रुपए, विभूति पांडे की तरफ से दोनों ही टीमों को 200-200 रूपये, रवींद्र नाथ मिश्रा की तरफ से फाइनल मुकाबले की बेस्ट प्लेयर अयोध्या की खुशी उपाध्याय को चुना गया। प्रतियोगिता के सभी मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरूस्कार अनवर हॉकी सोसायटी की तरफ से दिया गया और प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी हॉकी प्रतापगढ़ के सचिव आजम अली की तरफ से दी गई। भारत विकास परिषद की तरफ से अध्यक्ष अश्वनी वैष्णव, सचिव शरद केशरवानी, डॉक्टर उदयभान सिंह सदस्य, गोविंद खंडेलवाल अपने समस्त सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।


आज इस मौके पर शहर के बहुत ही गणमान्य और खेलप्रेमी जिनमें प्रमुख रूप से परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, प्रभारी जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, स्काउट शिक्षक सुशील सिंह सिंह, अपना दल एस के विधि प्रकोष्ठ के सचिव परमानन्द मिश्रा, भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला, सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार चिंतामणि पाण्डेय, अजय सिंह, सब इंस्टेक्टर बैडमिंटन खिलाड़ी सुशील सिंह, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी रवि पांडे, सुल्तानपुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक पांडे उर्फ अंतू भैया, डॉक्टर शमीम, गंगा पांडे, विभूति पांडे, श्याम बाबू यादव, विनोद यादव, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी उर्फ मुन्ना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षक आशुतोष सिंह, फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कबड्डी प्रशिक्षक जय प्रकाश यादव, कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार, तलवारबाजी प्रशिक्षक लवली मिश्र, जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह उपस्थित रहे। अंत में जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज और उप खेल अधिकारी रंजीत यादव ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन समारोह का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया। गोरखपुर की विजेता टीम में सृष्टि यादव, ममता कुमारी, आराध्या राज, पल्लवी केशरवानी, आराधना यादव, रोमा यादव, वर्षा सिंह, रश्मि पटेल, आर्किया कुमारी, आद्या यादव, आकांक्षा मित्रा, नंदिनी, वैशाली सेन, रिया द्विवेदी, दिव्य यादव, अन्नू वर्मा तथा उप विजेता महिला छात्रावास अयोध्या में शिवानी शर्मा, निधि, अपराजिता, कविता विश्वकर्मा, बबीता पाल, रूबी यादव, श्रद्धा चौहान, राखी पासवान, ऋचा यादव, खुशी उपाध्याय, सुरभि चौहान, प्रतिमा वर्धन, विभा कटियार, आरती प्रजापति, मान्या, शम्भवी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ