मुख्यचिकित्साधिकारी कुशीनगर के निर्देशन में अवैध अस्पताल,पैथालॉजी के विरुद्ध जिले भर में चलाया जा रहा हैअभियान
*कुशीनगर* मुख्यचिकत्साधिकारी कुशीनगर डा. चंद्र प्रकाश के निर्देशन में सोमवार को जनपद के कसया सीएचसी स्वास्थ्य टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कसया नगर क्षेत्र में तीन पैथालॉजी को अवैध पाए जाने पर सील कर दिया गया, तो वहीं एक हॉस्पिटल Aआसहित तीन पैथालॉजी को मानक के विपरीत संचालित होने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार चलाये जा रहे जाँच अभियान से अवैध अस्पताल,पैथालॉजी, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कम्प मच हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कसया सीएचसी अधीक्षक डा.मार्कण्डेय चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने नगर के सपहा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया,जहाँ पर संचालित सिटी पैथालॉजी, न्यू हेल्थ केयर पैथालॉजी, न्यू श्याम पैथालॉजी बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित पाए गए, जिन्हे सील कर दिया गया, तो वहीं इसी मार्ग पर संचालित नंदिनी पैथालॉजी, धर्मा पैथालॉजी और कल्याण पैथालॉजी का रजिस्ट्रेशन तो था लेकिन वहाँ मानक के विपरीत कार्य पाए जाने पर उन्हें बंद कराकर नोटिस जारी किया गया।इसी क्रम में बैरिया चौराहे पर संचालित न्यू अपोलो हॉस्पिटल का जाँच के दौरान संचालक रजिस्ट्रेशन कागजात नही दिखा पाया। हालांकि उसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उसने दिखाया, जिसे नोटिस जारी किया गया।
साथ ही निरिक्षण के दौरान सन लाइफ हॉस्पिटल व अंश पैथा लॉजी का सारे कागजात वैध और मानक के अनुरूप कार्य पाए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधीक्षक डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने बताया कि नगर में जाँच अभियान के दौरान संचालित तीन पैथालॉजी अवैध पाए गए, जिनके द्वारा कोई वैध कागजात नही दिखा पाने पर सील कर दिया गया है, तो वहीं तीन पैथा लॉजी सहित एक हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन पेपर पाया गया, लेकिन वहाँ मानक के विपरीत कार्य पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी जाँच की कार्यवाही जारी रहेगी।
इसके पहले भी शनिवार नगर में एक पैथा लॉजी और दो अस्पताल अवैध पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया गया था, तो वहीं तीन अस्पतालों को नोटिस जारी हुआ था।जाँच टीम में कनिष्ठ लिपिक अभिषेक कुमार, राकेश पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, वाशीर अहमद फार्मेासिस्ट आदि शामिल रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ