यूजीसी का हवाला देकर अभिभावकों से कराए जा रहे हस्ताक्षर, उठे सवाल


संवाददाता आलोक तिवारी 
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में छात्रों की उपस्थिति को लेकर जारी किए गए नोटिस पर अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कॉलेज प्रशासन द्वारा यूजीसी और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य बताई जा रही है और इस संबंध में अभिभावकों से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
अभिभावकों का कहना है कि यूजीसी से जुड़े नियम और निर्देश उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रशासनिक स्तर के लिए होते हैं, ऐसे में सामान्य अभिभावकों से इन नियमों के नाम पर हस्ताक्षर कराना समझ से परे है। उनका सवाल है कि जब नियम पहले से लागू हैं तो फिर अभिभावकों से इस प्रकार लिखित सहमति क्यों ली जा रही है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी न होने की स्थिति में छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक और प्रशासनिक दंड का सामना करना पड़ सकता है और इसकी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। इससे कई अभिभावक असहज महसूस कर रहे हैं।
अभिभावकों ने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन स्पष्ट करे कि यूजीसी के नियमों के नाम पर अभिभावकों से हस्ताक्षर कराने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ