'माननीय राष्ट्रपति महोदया'
'सीजफायर दुनिया को दिल से दुआ '
अब 'युद्ध रहित पृथ्वी "के लिए काम करेंगे पृथ्वी पर युद्ध नहीं होने देंगे
सीज फायर' हो गया' यह सूचना मिलते ही मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है मैं अस्वस्थ था मेरा सांस फूल रहा है लेकिन यह खबर सुनते ही मैं स्वस्थ हो गया। पल पल दफन होता जीवन बच गया। परंतु इतना स्पष्ट है कि इस सीजफायर में मेरे युद्ध विराम शांति सत्याग्रह का शून्य रोल है। परंतु जैसे ही यह सूचना मिली मेरी खुशी का ठिकाना न रहा मुझे लगा न जने कितना जीवन बच गया जो मर रहा था बच्चे रो रहे थे जान की भीख मांग रहे थे मुझे बचा लो मुझे निकाल दो। यह सब मैंने वीडियो में देखा
1 मार्च बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थल के सामने पथिक निवास में पत्रकार सम्मेलन हुआ था मुझे बुलाया गया था सम्मान के लिए। उसी दिन से मैं माननीय राष्ट्रपति को युद्ध विराम के लिए 'शांति दल' पीस एक्सपीडिशन' भेजने का आग्रह कर रहा था …अमेरिकी ट्रंप इजरायली बेंजामिन नेतन्याहू रूस चीन बराबर पत्र लिख रहा था …युद्ध बंद करें युद्ध विनाश का कारक है। युद्ध गंभीर होता देख मैंने 3 तारीख से 'युद्ध विराम एवं शांति सत्याग्रह अहिंसा एवं की धरती बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में अपने सहयोगियों के साथ प्रारंभ किया 3 तारीख को तो मुझे हाउस अरेस्ट रखा गया कुशीनगर जाने ही नहीं दिया गया 4 तारीख को मैं कुशीनगर पहुंचा। भिक्षु संघ कुशीनगर के सचिव एवं संघ प्रभारी डॉ नव रत्न भंते जी ने शांति वार्ता एवं कैंडल मार्च निकाली जर्नलिस्ट अंशुमन पांडे युवा क्रांतिकारी जितेंद्र मणि मार्क्सवादी मनुष्य धर्मी शिवाजी राय कुशीनगर के आरटीआई एक्टिविस्ट पदाधिकारी अरुण सिंह धर्मराज मनोज राव शैलेश विजय बहादुर धर्मराज राव' विक्की यादव फिल्म डायरेक्टर और सबसे ऊपर मानवतावादी' वेदांती' सरल 'सहज' मानवता के पथ पर चलने वाले संपादक जनपद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मुकुंद माया दास जी उनके साथ ही मेरे सहयोगी मित्र मुनी राजेश्वर पांडे जितेंद्र उर्फ सुभाष कुशीनगर समाचार पत्र अमर उजाला जागरण हिंदुस्तान स्पष्ट आवाज और जिनका नाम मैं नहीं जानता जो युद्ध विराम के लिए लगातार लिख रहे थे और 1 मार्च से ही कुशीनगर से उठ रही युद्ध विराम शांति की आवाज को अपने समाचार में प्रमुख स्थान देने वाले दैनिक भास्कर' एवं कुशीनगर के जाने-माने एडिटर के एन काशीनाथ साहनी 'ओपी न्यूज़ चैनल सबको मैं दिल से शुक्रिया करता हूं।न जाने किसके लिखने से किसके प्रयास से यह युद्ध बंद हुआ? दुनिया के 9 अरब लोग चाह रहे थे युद्ध बंद हो जाए। जिन लोगों का नाम नहीं लिख पाया हूं मुझे लगता है उनकी ही दुआ से युद्ध बंद हुआ है क्रांतिकारी युवा जितेंद्र मणि ने कहा कि युद्ध बंद होगा तो मा पाटेश्वरी देवी की पूजा अर्चना करूंगा कुशीनगर से आवाज देने वाले भंते और सब लोगों ने ऐलान कर दिया कि कल युद्ध बंद हो जाएगा। हर किसी को दिल से शुक्रिया बहुत शुक्रिया युद्ध बंद हो गया चाहे जिस किसी के प्रयास से बंद हुआ अवश्य ही मेरे प्रयास से युद्ध नहीं बंद हुआ बिल्कुल नहीं आज मैं हॉस्पिटल नहीं जाऊंगा आराम से अपनी निजी पुस्तकालय शांति बन शोध पुस्तकालय में और अब
"युद्ध रहित वसुंधरा ' बनाएंगे इस सवाल के साथ कि जब हम युद्ध लेकर पैदा नहीं होते हथियार लेकर मां के पेट से पैदा नहीं होते तो युद्ध क्यो?
डॉ संपूर्णानंद मल्ल
पूर्वांचल गांधी
शांतिवन शोध पुस्तकालय सत्यपथ गोविंद नगरी थाना शाहपुर गोरखपुर
9415418263
0 टिप्पणियाँ