नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा


नारी शक्ति वंदन सम्मेलन
लखनऊ: 13 अप्रैल, 2025
उत्तर प्रदेश में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण इंदिरा भवन, लखनऊ स्थित महिला कल्याण विभाग के सभागार में किया गया।
 इस अवसर पर सभागार में माननीय कैबिनेट मंत्री, श्रीमती वेबीरानी मौर्य, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, अपर मुख्य सचिव, श्रीमती लीना जौहरी, निदेशक महिला कल्याण, श्रीमती वंदना वर्मा, निदेशक आईसीडीएस श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका सहित विभागीय अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों उपस्थित रहीं। प्रदेश के समस्त जनपदों में लाखों की संख्या में मुख्यसेविकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना गया।
इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री द्वारा अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया गया। माननीय कैबिनेट मंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को राजनीतिक एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के माध्यम से इसकी जानकारी जन-जन तक पहुँचाएं तथा 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर बिल के समर्थन में सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
अपर मुख्य सचिव द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं की शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित नीतिगत निर्णयों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने उदबोधन में कहा कि इस बिल से महिलाओं के लिए पंचायत से आगे बढ़कर संसद तक पहुंचने का उनका सफर आसान होता जा रहा है। विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं की भूमिका और भी अहम हो गई है। भारत 21 वीं सदी के सबसे बढ़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा है, यह निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है। राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक पहुंचने की दशकों की प्रतिक्षा के अंत का समय 16, 17 व 18 अप्रैल है।
उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में व्यापक जनजागरुकता हेतु विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया तथा महिलाओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
सम्पर्क सूत्र: लाल कमल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ