मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती: तीन दिवसीय कार्यक्रमों का सफल समापन

लखनऊ, 14 अप्रैल — मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सहयोग से एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में सतेंद्र कुमार (हिंदी विभाग) ने प्रथम, शशांक शेखर (अर्थशास्त्र विभाग) ने द्वितीय तथा नितीशा यादव (विधि विभाग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को क्रमशः एक हजार, सात सौ और पाँच सौ रुपये नकद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र कैबिनेट मंत्री बीबी रानी मौर्य के हाथों प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में मंत्री महोदया ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं से उनकी शिक्षाओं को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर अकादमी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें बाबा साहेब का एक पोर्ट्रेट स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया तथा कुलपति प्रोफेसर राज कुमार मित्तल को सफल आयोजन के लिए शॉल ओढ़ाकर बधाई दी। कार्यक्रम में शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही

ए क्यू हाशमी 
9336984433

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ