दबंगों ने घर के भीतर घुसकर की मारपीट पुलिस द्वारा अभी तक नहीं हुई सुनवाई

दबंगों ने घर के भीतर घुसकर की मारपीट पुलिस द्वारा अभी तक नहीं हुई सुनवाई
झांसी टहरौली थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम ढुरबई में घर के भीतर घुसकर कुछ लोगों ने एकजुट होकर 22 अप्रैल को पीड़ित रविंद्र अहिरवार के घर में घुसकर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जमकर मारपीट की झगड़े का शोरगुल सुन कर परिजन बचाने आए तो उन्हें भी बेरहमी से पीटकर जान से मारने की धमकी दी पीड़ित का आरोप है कि जब उसने थाने में अपना लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय मांगा तो उल्टा उन्हें ही धमका दिया और पीड़ित के साथ उनके परिजन चोटिल होने पर भी किसी का भी मेडिकल परीक्षण नहीं कराया है पीड़ित का आरोप है कि उसके उपर कभी भी जानलेवा हमला हो सकता है न्याय नहीं मिलने पर एकजुट हुए ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष बना हुआ है एवं उस दिन हुई घटना के बारे सभी ने जानकारी देकर बताया कि गांव में किस तरह से दबंगई की जा रही 
 न्याय की आस के लिए पीड़ित ने आज मंगलवार को समय 4 बजे बताया कि न्याय के लिए वह दर दर भटक रहा है

रिपोर्ट राशिद पठान 
6394131221

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ