बाल भारती इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया सम्मानित।

बाल भारती इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया सम्मानित।
सम्मान पाकर खिले छात्र - छात्राओं के चेहरे।

झांसी। हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का परिणाम घोषित हुआ जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को बाल भारती इंटर कॉलेज खाती बाबा में सम्मानित किया गया।

विद्यालय में सर्वोच्च प्रतिशत लाने वालों में अनामिका श्रीवास 85%, जानवी शाक्य 80%, प्रथम खजुरिया 79%, आफरीन बानो 77%, अमन झा 77%, संगम शाक्य 76% प्रमुख रहे।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती लक्ष्मी राममूर्ति अय्यर, प्रबंधक अरशद खान तथा पूर्व एयर फोर्स अधिकारी इम्तियाज खान ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद बारी बारी से बच्चों को माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य श्रीमालती अय्यर ने कहा कि विद्यालय का एक ही उद्देश्य है कि सभी बच्चे अपना और विद्यालय का नाम रौशन करें, अगर टीचर्स किसी बच्चे को डांटते हैं या सजा देते तो वे उसकी भलाई चाहते हैं, जो बच्चे अपने शिक्षक की डांट से सबक लेकर और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं वे निश्चित ही अपने भविष्य में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

प्रबंधक अरशद खान ने कहा कि सभी बच्चों को गलती करने के डर से ऊपर उठ कर आत्मविश्वास के साथ अपना सौ प्रतिशत प्रयास करना चाहिए।

सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका वैशाली खजुरिया ने असफल होने पर भी प्रयास करते रहने को सफलता का मूल मंत्र बताया।

अन्य मेधावी बच्चों में मनप्रीत कौर, युवराज सिंह बुंदेला, हिमांशु शाक्य, विकल्प सिंह बुंदेला आदि को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती सीमा सक्सेना, शैलेन्द्र यादव, मनतशा खान, आनंद मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, क्रांति तोमर सहित विद्यालय के अन्य कई शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन तथा आभार भौतिकी के विभागाध्यक्ष विवेक कपिल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ