*PDA को करेंगे मजबूत — अजीम खान का बड़ा बयान, 2027 चुनाव में सपा की मजबूत तैयारी*
*बुंदेलखंड में पहली बार मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर*
झांसी! कचहरी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर अजीम खान का कचहरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वकीलों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान कई अधिवक्ताओं ने अपने-अपने चैंबर पर भी अजीम खान का स्वागत किया।
अजीम खान ने इस अवसर पर कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
कार्यक्रम के दौरान कचहरी परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी भी की।
इस दौरान आवाद खान, वरिष्ठ अधिवक्ता एजाज खान, वरिष्ठ अधिवक्ता रामगोपाल जी, दिनेश कुमार, संदीप सिंह यादव, शमीम खान, अमित कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार, मोहम्मद अहद, समद, आमिर खान, अदनान खान, मोहम्मद ईजाम खान, सद्दाम खान, मोहम्मद रिजवान, राहुल शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ