झाँसी में IPL सट्टेबाज पर पुलिस का एक्शन! मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,

झाँसी में IPL सट्टेबाज पर पुलिस का एक्शन! मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,  

झाँसी! जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा रैकेट चला रहा है। सूचना के आधार पर करगुआ जी मार्ग स्थित एक फार्म हाउस के पास दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के बाद पुलिस ने आरोपी विवेक यादव (29 वर्ष), निवासी डुबकी थाना बबीना को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें कई सट्टा वेबसाइट्स पर आईपीएल मैच से संबंधित ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चल रहे थे। साथ ही 22,400 रुपये नकद, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी के विभिन्न आईडी पर करीब 1.56 करोड़ कॉइन्स संचालित हो रहे थे और अलग-अलग 13 बैंक खातों में करीब 25 लाख रुपये जमा थे, जिन्हें फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन संगठित अपराध अभियान के तहत की गई।

रिपोर्ट राशिद पठान 
6394131221

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ