*यात्रियों की सुविधाओं पर फोकस—छाया, सफाई और नालियों की मरम्मत जल्द, डीएम ने दिया भरोसा*
झाँसी! जिलाधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त ने बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में खड़ी फालतू बसों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ऐसी बसों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए।
निरीक्षण के दौरान बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप यादव, आरएम जावेद भाई, राजू श्रीनाथ, अंकित छावड़ा व प्रिंस सहित अन्य लोगों ने बस स्टैंड की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
यूनियन पदाधिकारियों ने यात्रियों के लिए छाया की उचित व्यवस्था, नालियों की मरम्मत और पत्थरों को सही कराने जैसी जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा।
महासचिव, जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रशासन के सहयोग की सराहना की।
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ