सिकंद्राराऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला कोठी खिजरपुर काली नदी के पुल निर्माण की सूचना पर क्षेत्रीय ग्रामीण लोग एकत्रित होकर धनसिंहपुर घाट पहुंचे जिन्होंने नारेबाजी करते हुए नदी के पुल निर्माण कार्य को जल्दी से जल्दी शुभारंभ करने की मांग कर रहे है।
आपको बता दें कि जनपद अलीगढ़ की सीमा के कस्बा गंगीरी से धनसिंहपुर सड़क मार्ग लगभग 800 मी डाबर नदी किनारे तक बना हुआ है सन 2021 में माननीय विधायक रविंद्र पाल सिंह द्वारा एक पुलिया निर्माण कर कराया गया था जो कि बरसात के मौसम में नदी का तेज बहाव होने के कारण पुलिया छतिग्रस्त हो गई उपरोक्त पुलिया से हटकर काली नदी ने किसानों के खेत में कटान कर दिया जिससे गंगीरी जाने वाले राहगीर एवं किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इधर जनपद हाथरस की सीमा पर बसे हुए गांव नगला कोठी खिजरपुर नगला भानचंद भु डि़या देवीपुर आदि की भूमि नदी के दूसरी तरफ तहसील अतरौली थाना क्षेत्र जिला अलीगढ़ रेवेन्यू परिक्षेत्र में आती है ।
क्षेत्रीय जनता नदी के पुल की मांग काफी वर्षों से करती चली आ रही है पिछली सरकारों में भी मांग की थी लेकिन जनता को झूठा आश्वासन मिलता रहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में
क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से जनता की मांग पर पुल निर्माण की स्वीकृति 22 करोड़ 42 लाख रुपये की हुई है जिसका प्रस्ताव वर्तमान विधायक श्री वीरेंद्र सिंह राणा जी ने विधानसभा सिकंदरा राऊ ने लखनऊ विधानसभा में प्रस्ताव रखकर पुल निर्माण की धनराशि स्वीकृत करा दी है
जिसमें विपक्ष विरोधी मानसिकता वालों ने अफवाह फैलाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं गांव हिदरामई पुल के निकट दो किलोमीटर दूरी पर गांव गुरेठा सुल्तानपुर घाट पर अवैध पुल की मांग कर रहे हैं जो कि शासन के मानक अनुसार नहीं है ।
जनपद हाथरस की सीमा पर बसे हुये गांव नगला कोठी खिजरपुर भानचंद नगला देवीपुर भुड़िया भीकनपुर सुजालपुर भैसमई डण्डेसरी फतेली पुर भूपाल गढी कदम पुर छौंकरा नगला गंगी बढांनू बारम ऊ इशेपुर नगला ढक महमूद पुर आदि लग भग 54 गांव का संपर्क मार्ग जुड़ा हुआ है कस्बा गंगीरी में जाकर बाजार करते हैं।
अगसोली बाजिदपुर मार्ग से लगभग 2 किलोमीटर पक्की सड़क कोठी नगला तक पी .डब्लू .डी द्वारा बनी हुई है कोठी नगला से काली नदी तक लगभग 500 मी कच्ची सड़क बनी हुई है पुल निर्माण कार्य होने के बाद पंचायत निधि से काली नदी के पुल तक इंटरलॉक निर्माण कार्य कराने का आश्वासन स्थानीय प्रधान ने आश्वासन दिया है रविवार की सुबह 10:00 बजे उपरोक्त पुल का उद्घाटन की अफवाह पर क्षेत्र के लगभग 300 पुरुष महिलाएं बच्चे
काली नदी पर पहुंच गए जिन्होंने नारेबाजी करते हुए नदी के पुल निर्माण कार्य को जल्दी से जल्दी शुभारंभ करने की मांग की इस मौके पर क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि श्री शिवकुमार सिंह गांधी अभय प्रताप सिंह संभावित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर १
सत्यवान सिंह बबलू चौहान मानपाल लोधी प्रधान देवीपुर मदनलाल भूतपूर्व प्रधान डंडेश्वरी जयप्रकाश क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार लोधी वीर सिंह बघेल यशवीर सिंह नाथू सिंह सौदान सिंह राजेंद्र सिंह धनसिंहपुर आदि समस्त क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।
*रिपोर्ट____एच. एस. शाह ( जिला संवाददाता) सिकद्राराऊ जनपद हाथरस*
0 टिप्पणियाँ