*कुशीनगर* भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का टेकुआटार मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन सत्र 5 अप्रेल को एक निजी विद्यालय में सकुशल सम्प्पन हुआ।जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय रहे।
उन्होंने अपने सम्बोधन में भाजपा की नीति और सिद्धांत को वहाँ उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
उन्होंने प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार से लेकर नरेंद्र मोदी की सरकार के तीनों कार्यकाल द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास व उसके आर्थिक स्थिति के बारे में चिंता के साथ ही जम्मूकश्मीर से धारा 370 व धारा 35 को हटाने,वहाँ गुलामी का प्रतीक रहे दूसरे झण्डे को हटाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराने से लेकर अयोध्या में प्रभु श्री राम के भब्य ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण,देश के 75 से 80 प्रतिशत लोगों को राशन उपलब्ध कराना,आमजन को बिना भेदभाव स्मार्ट कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा, शौचालय से लेकर आवास देना,जो महिलाएं भोजन बनाने के लिए लकड़ी व गन्ने के खेत से पत्ती लाने के लिए घंटों परेशान रहती थीं, उनको उज्जवला योजना के माध्यम से कम मूल्य पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का कार्य किया।साथ ही राष्ट्र हित ऐसे अनेकों योजना जो दूसरी सरकारों ने नहीं दिया वो मोदी जी की सरकार ने आमजन को दिया।।
जिलाध्यक्ष ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सिर्फ हमलोगों का काम इन जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी हर परिवार तक पहुचाने की है।
समापन सत्र की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता तथा संचालन जिला प्रतिनिधि अजय शर्मा व धनंजय मणि ने किया।
समापन सत्र के प्रारंभ में टेकुआटार के मण्डल अध्यक्ष राजेश राव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत मे मण्डल अध्यक्ष राजेश राव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में जिले अन्य वक्ताओं ने भी पार्टी के नीतियों की चर्चा की जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष डॉ सीमा गुप्ता,जिला मंत्री विश्वरंजन आनंद,एमएलसी प्रतिनिधि सुधीर राव,संतोष सिंह रहे।
इस कार्यक्रम में टेकुआटार मण्डल के पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री, महिला कार्यकत्रियों सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ