अरुण कुमार गुप्ता का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन

कुशीनगर/कसया तहसील के अंतर्गत ग्राम बकनहा निवासी अरुण कुमार गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति सचिवालय, लखनऊ में होगी।
       अरुण कुमार गुप्ता की माता श्रीमती कमला गुप्ता तथा पिता श्री ओम प्रकाश गुप्ता हैं। उन्होने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर से एम.टेक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की है। वर्तमान में 'वैदिक IAS' मालवीय नगर, गोरखपुर में  कोचिंग पढ़ा रहे थे।

श्री गुप्ता के छोटे भाई, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, भारत सरकार में ए.आर.एस. के पद पर कार्यरत एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। उनके पिता श्री ओम प्रकाश गुप्ता गन्ना विभाग में सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हैं तथा वर्तमान में गांव में शिक्षा एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय हैं। उनकी माता श्रीमती कमला गुप्ता एक धार्मिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय महिला हैं, जिन्होंने गांव में शिव मंदिर का निर्माण कराया है तथा समाज सेवा में संलग्न रहती हैं।
     अपनी इस सफलता का श्रेय अरुण कुमार गुप्ता अपने माता-पिता, स्वर्गीय दादा श्री बादमली गुप्ता तथा अपने मित्रों को देते हैं। उनका मानना है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, कठिन परिश्रम एवं धैर्य सफलता के प्रमुख आधार हैं।
      उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इनमें कसया के विधायक श्री पी.एन. पाठक, सांसद श्री विजय दूबे, डॉ. श्रीनिवास सिंह (पूर्व कुलपति), प्रो. गोविन्द पाण्डेय (निदेशक) सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं ग्रामवासियों ने बधाई दी।
    इसके अतिरिक्त, जिला गन्ना अधिकारी श्री हुदा सिद्दीकी, उप गन्ना आयुक्त देवरिया श्री ए.पी. सिंह, अपर  गन्ना आयुक्त श्री विश्वेश कनौजिया, उप गन्ना आयुक्त अयोध्या श्री संजय गुप्ता, श्री पी.एन. सिंह (प्रधान प्रबंधक), तथा श्री आर.के. गुप्ता (अधिशासी निदेशक), श्री रविंद्र सिंह प्रधान प्रबंधक श्री यशराज सिंह प्रधान प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

      इस खुशी के अवसर पर बकनहां शिव मंदिर पर मिठाई का वितरण किया गया। जहां पर रामप्रवेश गुप्ता, आद्या  प्रसाद गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्ता, आत्मा गुप्ता, श्रीराम कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, राम उग्रह, भाजपा नेता राकेश गुप्ता, विजई गुप्ता, जेपी, यादव, राजेश्वरी गुप्ता, अशोक यादव, मैनेजर कुशवाहा, मंदिर के पुजारी वर्मा कुशवाहा, रमन, शंकर, जंटू कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, सुशील कुशवाहा सहित सैकड़ों ग्रामवासी एकत्रित हो गए तथा अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ