*वंचित परिवारों को अधिकार दिलाने की दिशा में प्रशासन की महत्वपूर्ण कार्यवाही*
*कुशीनगर*
जनपद के नगर पंचायत छितौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला कुलहा, तहसील खड्डा में निवासरत मुसहर समुदाय के परिवारों को आवासीय पट्टा भूमि पर विधिवत कब्जा दिलाने की कार्यवाही प्रशासन द्वारा सम्पन्न कराई गई।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार पूर्व में आवंटित आवासीय पट्टों की जांच एवं सत्यापन उपजिलाधिकारी खड्डा के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम की संयुक्त उपस्थिति में दिनांक 06 अप्रैल 2026 को किया गया।
जांच उपरांत कुल 12 मुसहर परिवारों को उनके आवंटित पट्टा भूमि पर मौके पर ही कब्जा दिलाया गया, जिससे संबंधित परिवारों में संतोष एवं सुरक्षा की भावना स्थापित हुई।
कब्जा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में नन्हू पुत्र गुलाब मुसहर, रामबली पुत्र मोती मुसहर, चंदर पुत्र मेघू मुसहर, रामजीत पुत्र विदेशी मुसहर, नंदू पुत्र मुनेसर मुसहर, निरहारी पुत्र सुखराज मुसहर, राजधारी पुत्र सुखराज मुसहर, जगदीश पुत्र सुखराज मुसहर, बाबूलाल पुत्र सुखराज मुसहर, रामप्यारे पुत्र गुलाब मुसहर, जित्तू पुत्र नारायण मुसहर एवं लालजी पुत्र रामप्यारे मुसहर शामिल हैं।
उक्त कार्यवाही के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही तथा शांतिपूर्ण वातावरण में सभी पात्र लाभार्थियों को भूमि पर कब्जा दिलाया गया। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो तथा पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे प्रकरणों में त्वरित एवं पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ