डीएम, एसपी,सीडीओ, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया ।
रघुबर दयाल शुक्ल गुरु जी
सिधौली सीतापुर
*सिधौली नगरी में आगामी 13अक्टूबर से पावन श्री राम कथा का आयोजन पड़ाव मैदान पर किया जा रहा है। विधायक मनीष रावत द्वारा आमंत्रण पत्र जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को भेंटकर कथा में आमंत्रित किया गया है।
भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष -राजेश शुक्ला, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं नि.सांसद-राजेश वर्मा,नि.भाजपा जिलाध्यक्ष -अचिन मेहरोत्रा,नि.विधायकलहरपुर-सुनीलवर्मा से मिलकर श्री राम कथा में पहुंचने का आमंत्रण पत्र भेंट किया।
इसी क्रम में जनपद के जिलाधिकारी -डा.राजा गड़पति आर., पुलिस अधीक्षक -अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी -डा.दीक्षाजोशी को भी आमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विचार -विमर्श किया।
भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव की नगरी में पहली बार ऐतिहासिक धार्मिक पावन श्री राम कथा का आयोजन विधायक मनीष रावत द्वारा किया जा रहा है जिसकी वृहद स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
सभी सनातन धर्म प्रेमी भक्तों और श्रृद्धालु महानुभावों का अपार सहयोग देखने को मिल रहा है।
0 टिप्पणियाँ