युद्धविराम शांति सत्याग्रह को मिला कुशीनगर भिक्षु संघ का समर्थन

महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर 
युद्धविराम शांति सत्याग्रह को मिला कुशीनगर भिक्षु संघ का समर्थन 
त्वरित युद्धविराम एवं शांति स्थापना हेतु कल महापरिनिर्वाण स्थली से रामा भार स्तूप तक भिक्षु संघ निकालेगा शांति कैंडल मार्च

त्वरित युद्धविराम और शांति स्थापना हेतु अनिश्चितकालीन सत्याग्रह कर रहे पूर्वांचल गांधी डॉ ० संपूर्णानन्द मल्ल का सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी रहा । 
इस दौरान सभा में सभी वक्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिकी राष्ट्रपति, इजरायल और ईरान से तुरंत युद्ध रोकने की अपील की ।
इस दौरान डॉ० मल्ल ने कहा कि उन्होंने भारत के राष्ट्रपति महोदया को सैकड़ों पत्र लिखकर मांग की कि तत्काल पश्चिम में शांति दल लेकर जायें और सभी पक्षकारों से बात कर , शांति के हथियार से युद्धविराम कराएं 
समस्त विश्व में शांति का हथियार केवल और केवल भारत के पास है 
जो विश्व के किसी भी हथियार से ज्यादा प्रभावी है 
न जाने आखिर भारत सरकार देर क्यों कर रही है?

पूर्वांचल गांधी के धरने को तीसरे दिन कुशीनगर भिक्षु संघ का भी समर्थन मिला

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ मल्ल ने बताया कि कुशीनगर भिक्षु संघ के प्रमुख भंते नंदरत्न का भी समर्थन इस आंदोलन को मिल चुका है 
और शांति स्थापना और युद्धविराम सत्याग्रह को लेकर कल दिनांक 07 अप्रैल को महापरिनिर्वाण परिसर से हजारों की संख्या में बौद्ध भिक्षु रामभर स्तूप तक शांति कैंडल मार्च निकलेंगे और पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा की धरती कुशीनगर से युद्धविराम और शांति का संदेश देंगे 

इस दौरान RTI एक्टिविस्ट अरुण सिंह , धर्मराज यादव, डॉ फ़करेआलम, विजय कुशवाहा, शैलेश गुप्ता , मनोज कुमार राव , जितेंद्र मणि त्रिपाठी , मार्कण्डेय राव , मकसूद अहमद सिद्दीकी , अंशुमान पाण्डेय बागी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ