लखनऊ। एहसास फाउंडेशन द्वारा संगीत नाटक अकादमी (SNA), लखनऊ में विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक ‘The Tempest’ का शानदार मंचन किया गया। दो प्रस्तुतियों में आयोजित इस नाटक को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला और दोनों ही शो हाउसफुल रहे।
नाटक में अभिनेता एवं फिल्ममेकर अब्बास रज़ा ने प्रमुख किरदार प्रॉस्पेरो (Prospero) की भूमिका निभाई। अपने प्रभावशाली अभिनय, दमदार संवाद अदायगी और मंच पर सशक्त उपस्थिति से अब्बास रज़ा ने दर्शकों की खूब सराहना हासिल की।
नाटक में एरियल के किरदार में नूरयाब, तृप्ति, ईला और अनुष्का ने बेहतरीन अभिनय किया। वहीं लावण्या, हर्ष, अरुण, पूनम सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से नाटक को जीवंत बना दिया।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन रोहित शिवपती की देखरेख में किया गया। कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति, मंच सज्जा और निर्देशन ने शेक्सपियर की इस कालजयी रचना को दर्शकों के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
‘The Tempest’ सत्ता, विश्वासघात, प्रेम, क्षमा और मुक्ति की कहानी है। लंदन से आए विश्वप्रसिद्ध थिएटर निर्देशक Chris Walters के निर्देशन में प्रस्तुत इस अंग्रेज़ी नाटक को लखनऊ के दर्शकों ने खूब पसंद किया।
प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की। दो हाउसफुल शो के साथ The Tempest की प्रस्तुति लखनऊ के रंगमंच प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम बन गई।
0 टिप्पणियाँ