विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
मोंठ (झांसी)। पूंछ थाना क्षेत्र के इमिलिया स्टेट में शुक्रवार शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे पूंछ थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका की पहचान सुभद्रा पत्नी अलर्क वर्मा उर्फ अभिषेक कोरी निवासी इमिलिया स्टेट थाना पूंछ, जनपद झांसी के रूप में हुई। बताया गया कि उसकी शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी।

थाना प्रभारी वेदप्रकाश पाण्डेय के अनुसार, महिला ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया है। शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ