तेज रफ्तार कार नील गाय से टकराकर पलटी,एक की मौत दो व्यक्ति घायल

तेज रफ्तार कार नील गाय से टकराकर पलटी,एक की मौत दो व्यक्ति घायल 
झांसी टहरौली 
थाना टहरौली क्षेत्र के बमनुआ ग्राम के पास समय 4 बजे अत्यधिक तेज रफ्तार कार क्रमांक DL 10 C J 8396 के सामने नीलगाय आ जाने पर तेज रफ्तार कार टकराते हुए अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क किनारे गिरने से एक व्यक्ति धर्मेंद्र सिंह यादव पुत्र सूरज सिंह थाना सिरसा कलार जिला जालौन उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें डायल 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव ले जाया गया है मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है उक्त घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ