भोपाल में युवक से मारपीट, हेट स्पीच का आरोप* TNRAT ने झांसी डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

*भोपाल में युवक से मारपीट, हेट स्पीच का आरोप*  
*TNRAT ने झांसी डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग*
*झांसी,भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर में मुस्लिम युवक आरिफ खान के साथ मारपीट, सार्वजनिक अपमान और हेट स्पीच के मामले में तहफ्फुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) ने झांसी जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है
ज्ञापन में कहा गया कि 11 मई 2026 को वायरल वीडियो में कुछ व्यक्तियों द्वारा युवक को "लव जिहाद" के नाम पर भीड़ जुटाकर पीटते, कपड़े उतरवाकर सड़कों पर घुमाते, चेहरे पर कालिख व गोबर लगाते और अल्लाह की शान में आपत्तिजनक टिप्पणियां करते देखा गया। ट्रस्ट का कहना है कि कानून हाथ में लेना और धर्म के नाम पर इस तरह की घटना सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ