मोंठ में तेज रफ्तार कार का कहर, 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग घायल

*मोंठ में तेज रफ्तार कार का कहर, 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग घायल*
*हनुमान मंदिर पुलिया के पास बेकाबू कार ने मचाई अफरा-तफरी, टक्कर मारकर चालक फरार*

झाँसी! मोठ कस्बे में बुधवार शाम तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। हनुमानजी मंदिर पुलिया के पास अनियंत्रित हुई कार ने गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे कार संख्या यूपी 93 बीडब्ल्यू 8259 अचानक अनियंत्रित हो गई। सबसे पहले कार की चपेट में समथर थाने के आरक्षी अभिषेक पटेल और पुनीत साहू आ गए। इसके बाद बाजार में मौजूद अन्य लोगों को भी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सोनू पाल निवासी चिरगांव खुर्द, उनके मामा बृजेश पाल निवासी सलेमापुर (पूंछ), गौतम निवासी फौजदारान मोहल्ला तथा विवेक कुमार निवासी विजयगढ़ मोहल्ला घायल हो गए
घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज एसआई गंभीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया। वहीं थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने घायलों को सरकारी वाहन से उपचार के लिए मोठ अस्पताल पहुंचाया
डॉक्टरों ने घायल विवेक कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ