पानी के लिये अर्थी पर लेटकर किया जल निगम में प्रदर्शन

*पानी के लिये अर्थी पर लेटकर किया जल निगम में प्रदर्शन* 

 *लिखित आश्वासन के बाद धरने से उठे मसीहागंज के लोग* 
झांसी! कई वर्षों से बूंद- बूंद पानी को तरस रहे मसीहागंज के लोगों के सब्र का बांध आज टूट गया। इस भीषण गर्मी में दर्जनों महिलायें व पुरुषों ने हाँथों में तख्तियां , खाली घड़े और अर्थी पर लेटकर उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया वार्ड नं. 16 मसीहा गंज के पूर्व प्रत्याशी इंजी. दिनेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुये प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास, अखिलेश गुरुदेव , जितेन्द्र वर्मा , अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, शैलेंद्र कुमार शीलू , पवन राज, नीरज सिनौरिया, हरिशंकर बाल्मीकि, हरिमोहन श्रीवास, वसीम उद्दीन ,महमूद खां आदि ने मसीहागंज की इस विकराल जल संकट की समस्या के लिये किये जा रहे आन्दोलन के समर्थन में पहुंचकर जल निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार यादव के सामने मसीहागंज में अधूरी पाइप लाईन छोड़ देने , जिस जगह पाइप लाईन डल गई है वहां पानी न पहुंचने से परेशान लोगों की समस्या के निराकरण की मांग की। विभाग द्वारा कल से समस्या के समाधान हेतु कार्य शुरु कराने एवं प्रभावित इलाकों में टैंकरो से जलापूर्ति कराने एवं एक सप्ताह में पानी पहुंचाने के लिखित आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी धरने से उठे।  
      इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि स्मार्ट सिटी का तमगा देने के बाद दलित बस्ती मसीहागंज की पच्चीस हजार की आबादी पानी के लिये सालों से संघर्ष कर रही है। लेकिन लोगों के घरों में आज तक पानी नही पहुंचा। उन्होने कहा कि अमृत योजना के नाम पर करोड़ो का घोटाला हुआ और जनता पानी को तरस रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ