पडरौना और कसया नगर में निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा

कुशीनगर राज्यसभा सांसद,कुशीनगर विधायक व सदर विधायक ने रथ यात्रा का किया अगुवानी

 कुशीनगर
जनपद के पडरौना नगर में भगवान साकेत बिहारी मंदिर व कसया नगर में हरेकृष्ण मंदिर व इस्कॉन मंदिर द्वारा बीते गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस भव्य रथ यात्रा में पडरौना नगर में राज्यसभा सांसद आर पी एन सिंह व सदर विधायक मनीष जायसवाल तथा कसया नगर में कुशीनगर विधायक पीएन पाठक व नपाप अध्यक्ष किरन जायसवाल, प्रतिनिधि व भाजपा नेता राकेश जायसवाल तथा सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया भी शामिल हुए।
भगवान जगन्नाथ जी की निकली रथयात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तजन उमड़ पड़े। रथ खींचने के लिए रस्सा पकड़ने की भक्तों में होड़ मच गई। भगवान जगन्नाथ जी के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। 
यात्रा निकालने के पूर्व मंदिर परिसर में विधि विधान के साथ ढोल नगाड़ों और जयकारों के बीच भगवान जगन्नाथ को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पूजन व आरती के पश्चात रथ पर आसीन कराया गया। रथ पर भ्राता बलभद्र, माता सुभद्रा और हनुमान जी को विराजमान कराया गया।
कसया में निकली रथ यात्रा में विधायक पीएन पाठक सहित नपाप अध्यक्ष कुशीनगर किरन जायसवाल, भाजपा नेता राकेश जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार,सभासद राजेश मद्धेशिया आदि ने अगुवाई किया। तो वहीं पडरौना नगर में सांसद आर पी एन सिंह व सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रथ यात्रा का अगुवाई किया।
 लोगों में रथ पर विराजमान विग्रह के दर्शन की होड़ मच गई। कसया में चित्रतूली गली से निकली रथ यात्रा मुख्य मार्ग, गोलाबाजार, ओवरब्रिज चौराहा होते हुए पुनः उसी मार्ग से गांधी चौक,शहीद चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। इस दौरान यात्रा का कई स्थानों पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा पर पुष्प वर्षा के साथ शामिल लोगों को अनेक स्थानों पर जलपान कराया गया।
गांधी चौक से यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची जहां भक्तों में महाप्रसाद का वितरण शुरू किया गया। सुरक्षा व व्यवस्थित यातायात के लिए पुलिस सजग रही। रथ यात्रा की व्यवस्था अमन मद्धेशिया,अमित उर्फ भोला जायसवाल, संजय मद्धेशिया, जय जायसवाल,रामेश्वर वर्मा, विजय मद्धेशिया ,दीपक वर्मा,विजय वर्मा,भोलू ने संभाली।कार्यक्रम में ईओ अंकिता शुक्ला सभासद पवन जायसवाल,उमेश चंद गुप्ता ,विनोद जायसवाल,घनश्याम त्रिपाठी,ओमप्रकाश जायसवाल,प्रमोद जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, विशाल गुप्ता,पूनम देवी,सुधा रानी जायसवाल,उषा सोनी, पूजा देवी,रश्मि देवी,सविता वर्मा,दीपक,राजन,अंकित, शुभम,प्रिया जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव,प्रभावती, अमन,दीपक मद्धेशिया, आदित्य,अनुभव वर्मा,बांके बिहारी,राजेश्वर चौबे आदि ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। रथयात्रा मार्ग पर नगरपालिका कर्मचारी साफ सफाई को लेकर सुबह से ही सक्रिय हो गए थे। यात्रा के पूर्व दर्जनों की संख्या में लगे कर्मचारियों ने  सड़क की सफाई और कूड़ा करकट हटाने का कार्य किया। पूरी रथयात्रा के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ