कुशीनगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संम्पन्न

चुनाव जितने के लिए मण्डल अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष के बीच निरन्तर संबाद व समन्यव जरूरी: क्षेत्रीय उपाध्यक्ष* 

 *कुशीनगर* 
भारतीय जनता पार्टी मिशन 2027 को लेकर भाजपा बूथ प्रबंधन के करिश्मे से प्रदेश की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने के लिए अभी से किलेबंदी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को राजघराना रिसार्ट कसया में कुशीनगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आंशु ने बूथ अध्यक्षों को पूर्व तैयारी पूर्ण तैयारी का मंत्र देते हुए बूथ को अभेद्य किला बनाने के गुर सिखाते पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आंशु ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की कार्यशैली, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया। 

कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की विजय रणनीति पूरी तरह बूथ केंद्रित होगी। बूथ जीता तो चुनाव जीता के फॉर्मूले पर काम करते हुए प्रत्येक बूथ को सुदृढ़ बनाया जाए ताकि वह भाजपा की विजय का अभेद्य दुर्ग बन सके। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष के बीच निरंतर संवाद, समन्वय और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली ही मजबूत बूथ का आधार बनेगी।

    कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और विकास उपलब्धियों के आधार पर लड़ेगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विपक्ष जातीय वैमनस्य, झूठ और भ्रम के सहारे चुनाव लड़ने का प्रयास करेगा, लेकिन भाजपा के प्रशिक्षित व समर्पित कार्यकर्ता विपक्ष के प्रत्येक नकारात्मक नैरेटिव का तथ्यों और प्रमाणों के साथ उत्तर देंगे।

    अध्यक्षता और आभार ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह तथा संचालन जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने किया।इस अवसर पर राकेश जायसवाल,राधेश्याम गोंड, विजय कुमार शुक्ल, डॉ टीएन राव, डॉ सीमा गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, नीतीश यादव, चन्द्र प्रभा पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, सुधीर राव, आद्या प्रसाद पाण्डेय, अमरजीत कुशवाहा,बच्चा सिंह, इन्द्र प्रकाश चौबे, अनिल प्रताप राव, डॉ छेदी शर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव सहित सभी 445 बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ