कोरोना से खीरी जनपद में पहली मौत


विवेक सिंह- लखीमपुर खीरी :गुरुवार की देर रात प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 344 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जो सभी नेगेटिव है।
इसके अतिरिक्त 04 रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसमें दो रिपोर्ट टुनाट से पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त एक रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ में ट्रू नॉट से पॉजिटिव आई है और *एक पॉजिटिव रिपोर्ट प्राइवेट लैब से प्राप्त हुई है। जिसकी देर रात मृत्यु हो गयी।*

लखीमपुर में टुनाट से दो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें पहली पॉजिटिव महिला मोहल्ला राजगढ़ निवासी हैं। दूसरा पॉजिटिव पुरुष जो एक होटल में रह रहा था। जो पोस्टल सर्विसेज में कार्यरत है।

तीसरा पॉजिटिव व्यक्ति केजीएमयू लखनऊ में टुनाट से एक  पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जो तहसील गोला में रेलवे स्टेशन के सामने मंदिर वाली गली का निवासी है। जो कैंसर पेशेंट है। गत 18 दिन से लखनऊ में है।

*चौथा पॉजिटिव 82 वर्षीय व्यक्ति तहसील एवं नगर पालिका परिषद गोला गोकरण नाथ के मोहल्ला ऊंची भूड़ वार्ड नंबर 4 का निवासी है।  जिसे यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत थी। जो करीब एक सप्ताह चित्रा हॉस्पिटल लखीमपुर में भर्ती रहे एवं सांस लेने में दिक्कत  होने पर लखनऊ गया। जहां उनका इलाज इंटीग्रल हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा था। जिसकी देर रात मृत्यु हो गई।*

इसी के साथ अवगत कराना है कि आज 24 जुलाई को दो  पॉजिटिव टुनाट से पॉजिटिव आए है। जिसमें एक गोला के मो0 पश्चिम दीक्षितना और गोला के मो० मुन्नू गंज का निवासी है।

अतः इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 259 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार उपरांत 185 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 73 एक्टिव पॉजिटिव केस है। वही एक ही मृत्यु हो गई।.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ