राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय सह-समन्वयक समाजवादी विचार मंच तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिन्द मजदूर किसान पंचायत ओमकार सिंह ने क्रान्ति दिवस की पूर्व सन्ध्या पर 09 अगस्त सन् 1942 की यादें ताज़ी करते हुए कहा

 

लखनऊ 08 अगस्त ।राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय सह-समन्वयक समाजवादी विचार मंच तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिन्द मजदूर किसान पंचायत ओमकार सिंह ने क्रान्ति दिवस की पूर्व सन्ध्या पर 09 अगस्त सन् 1942 की यादें ताज़ी करते हुए कहा कि यही वह ऐतिहासिक दिन था जब देश के किसानों, नवजवानोंऔर छात्रों ने"अँग्रेजी शासन" के विरोध में "अँग्रेजो भारत छोडो़ "का नारा देकर स्वतंत्रता आन्दोलन का बिगुल बजाया था और सैकड़ों क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।              

       श्री सिंह ने बताया कि क्रान्तिकारियों की उस मशाल ने आम जन मानस में देश प्रेम की जो अलख जगाई उसका फल 15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस के रूप में हमारे देश वासियों को मिला। आज देश में फैली हुई अराजकता, अव्यवस्था और साम्प्रदायिकता का वातावरण चिन्ता का विषय है जो सामाजिक ताने बाने को तहस नहस कर रहा है।भारत की एकता और अखण्डता के लिए इन्हें समाप्त होने की आवश्यकता है।                              

    राष्ट्रीय सचिव ने देश की युवा पीढ़ी का आवाहन करते हुए कहा कि आज साम्प्रदायिकता भारत छोडो़, अलगाववादियों भारत छोडो़, वर्गवाद भारत छोडो़ और जातिवाद भारत छोडो़ जैसे नारों की आवश्यकता है।देश की युवा शक्ति ही देश को नई दिशा देने का संकल्प करे और भारत को उचाइयों तक पहुँचाये।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ