इंस्पेक्टर बरखेड़ा ने बाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुई घटना के संबन्ध में ज्ञापन देने वालों के साथ की अभद्रता ?


 इंस्पेक्टर बरखेड़ा ने  बाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुई घटना  के संबन्ध में ज्ञापन देने वालों के साथ की अभद्रता ?

भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी व श्रमजीवी पत्रकार कल्याण एसोसिएशन संगठन द्वारा  हाथरस में हुई घटना की घोर निंदा करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है!

हाथरस में बाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुई इस निंदनीय घटना के संबन्ध में श्रमजीवी पत्रकार कल्याण एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद पूर्व सैनिक व महामंत्री और भारतीय किसान मजदूर यूनियन-राष्ट्रवादी संगठन के जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह यादव पूर्व सैनिक के नेतृत्व में जिसमें बाल्मीकि समाज के लोग भी साथ में इंस्पेक्टर बरखेड़ा को एक ज्ञापन देने जिसे इंस्पेक्टर बरखेड़ा ने न सिर्फ लेने से इंकार कर दिया बल्कि ज्ञापन देने गये शिष्टमंडल के साथ काफी अभद्रता कर अपमानित किया जिसे श्रमजीवी पत्रकार कल्याण एसोसिएशन व भाकिमयू राष्ट्रवादी संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा इस संबंध में दोनों संगठनों के पदाधिकारी जिलाधिकारी पीलीभीत से मिलकर अभद्रता करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर बरखेड़ा के विरुद्ध विभागीय दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग करेंगे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ