जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने जिला कारागार का लिया जायज़ा
शादाब हुसैन..बहराइच । जनपद न्यायाधीश चन्द्र भान ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई व कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु किये गये उपायों आदि का जायजा लिया।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला सहित बैरकों आदि का निरीक्षण कर कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए की गयी व्यवस्थाओं आदि की कारागार अधीक्षक से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयीं।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम नवनीत कुमार भारती, कारागार अधीक्षक ए.एन.त्रिपाठी, जेलर बी.के. शुक्ल, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार, चिकित्सक डा. मृत्युंजय पाठक व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ