रात में शराब के नशे में ओहदे का गलत फायदा उठा रहे पुलिस परिवार से अभद्र व्यवहार की शिकायत पर हुआ थाना प्रभारी गुरुबक्सगंज का तबादला


 रात में शराब के नशे में ओहदे का गलत फायदा उठा रहे पुलिस परिवार से अभद्र व्यवहार की शिकायत पर हुआ थाना प्रभारी गुरुबक्सगंज का तबादला

रायबरेली गुरबख्शपुर, सीतापुर पुलिस अधीक्षक‌ कार्यालय मे तैनात एस.पी. सोनी की पत्नि‌ व पुत्र जो कि गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के निवासी है, से रात मे नशे की हालत में मय फोर्स गये थाना प्रभारी को अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी। जिसके फलस्वरूप प्रशासन ने उनका स्थानांतरण जनपद से बाहर कर दिया। 

    गुरुबक्सगंज थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह देर रात करीब 11 बजे पूरी फोर्स के साथ नशे की हालत में बिना किसी कारण  ग्राम पूरे ठाकुरदीन निवासी आशीष सोनी‌ घर पहुंच गये और उनके छोटे भाई के साथ गाली गलौज करने लगे व धक्का मार कर गिरा दिया। जिसका विरोध करते हुए मां ने‌ कारण पूछा तो थाना प्रभारी घर के अन्दर घुस कर मां को भी अभद्र भाषा बोलने लगे। जिसकी सूचना आशीष के पिता जो कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय- सीतापुर में तैनात हैं, पुलिस अधीक्षक रायबरेली महोदय को‌ दी तथा आशीष ने अगली सुबह शिकायत मुख्यमंत्री महोदय व पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परीक्षेत्र महोदय को‌ दी। जिसके चलते तानाशाह इन्स्पेक्टर कुवंर बहादुर सिंह का तबादला जनपद से बाहर कर दिया गया है। इन्स्पेक्टर कुवंर बहादुर सिंह ने कहा- " मैं वहां गलती से पहुंच गया था। शिकायत किसी और के नाम‌ थी।" इन्स्पेक्टर के विरुद्ध FIR लिखना अभी‌ बाकी है, यह देखना है कि कानूनी लड़ाई में जीत किसकी होगी...? तानाशाह पर मुकदमा लिखेगा या नहीं यह तो आने वाला समय बताएं.......?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ