भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शुभम रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो गई है

 


हाथरस जनपद जा रहे कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्रनेताओं में उबाल आ गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शुभम रस्तोगी की अगुवाई में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने महराज नगर पुलिस चौकी के सामने सड़क जामकर योगी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। 

सूचना पर थाना प्रभारी सकरन अनिल कुमार की अगुवाई में पहुंची पुलिस  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्रनेताओं को कस्टडी में ले लिया।


 


भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शुभम रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो गई है। 

अपराध का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए प्रदेश सरकार तरह-तरह के हथकंड़े अपना रही है। कोरोना काल में जहां पर लोगों का धंधा पूरी तरह से ठप पड़ गया है और रोजी-रोटी के लिए लोग परेशान हाल घूम रहे हैं।

 वही प्रदेश में अपराधियों को बोलबाला पूरी तरह से सिर चढ़कर बोल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए जो उनके विरुद्ध बोल रहा है उसे पुलिस को आगे कर बेरहमी से लाठियों से पिटवाकर मुंह बंद करा रहे हैं। हाथरस पीडित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी को गिरफ्तार कराकर सरकार ने अपनी नाकामयाबी छिपाने का प्रयास किया है। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रदेश सरकार के इस अत्याचार पर चुप नही बैठेगा। संगठन का हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी सरकार के इस तानाशाही रवैये का मुंहतोड़ जबाब देंगे। इस अवसर पर ललित मोहन मिश्रा, मो समी, मो वसी, परवेज़ आलम, मोहित, मो ज़की, सिराज आदि लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ