वीमेन पावर लाइन 1090 द्वारा की गई कार्यवाही
मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0/वीमेन पावर लाइन 1090 द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है, जिसका पर्यवेक्षण अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 द्वारा किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान में कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही प्रचलित है।
वर्ष 2022 में वीमेन पावर लाइन 1090 द्वारा अब तक की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-
ऽ वीमेन पावर लाइन 1090 पर वर्ष 2022 में दिनॉकः 01.01.2022 से दिनॉकः30.06.2022 तक कुल 1,89,004 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें अभी तक 1,68,419 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका हैं। कुल दर्ज शिकायतों में से 85,331 शिकायतें फोन बुलिंग, साइबर बुलिंग आदि से सम्बन्धित है। इनके अतिरिक्त शेष शिकायतें अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित होने के कारण जनपदीय पुलिस, जीआरपी, यूपी-112 को अन्तरित कर 1090 से उनका फालोअप कर एटीआर प्राप्त की जा रही है। अब तक लगभग 95 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष शिकायतें शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया में है।
ऽ 1090 के साइबर सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध बनाये जाने हेतु सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत 1090 के साइबर सेल को सुदृढ़ीकृत किया गया है, जिसके अन्तर्गत अत्याधुनिक साइबर फॉरेन्सिक टूल्स का उपयोग करते हुये इस प्रकार के शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। दिनॉकः 01.01.2022 से 30.06.2022 तक कुल-32,603 शिकायतें इस सन्दर्भ में प्राप्त हुई हैं, जिसमें से लगभग 90 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष शिकायतें शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया में है।
-2-
ऽ दिनांकः 01.01.2022 से दिनॉकः 30.06.2022 तक दर्ज 3,490 शिकायतां में एफ0एफ0आर0(फैमिली, फ्रेन्डस, रिलेटिव) काउन्सलिंग कर पीड़िता को राहत पहुॅचायी गयी।
ऽ हार्ड केसेज में सम्बन्धित थाने में रिपोर्ट प्रेषित कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जून 2020 से अब तक 1090 की विशेष टीम (हार्ड केस कै्रकिंग टीम) द्वारा 16 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 643 शिकायतों का निस्तारण कराया जा चुका है।
ऽ पारिवारिक विवाद के प्रकरणों में वीमेन पावर लाइन द्वारा आन लाइन फैमिली काउन्सलिंग सेवा का आरम्भ दिनॉकः 17.10.2020 से प्रारम्भ की गयी, जिसमें दिनांकः 01.01.2022 से 30.06.2022 तक 2,405 प्रकरणां में काउन्सलिंग मनोचिकित्सकां/काउन्सलर्स के माध्यम से कराई गयी है।
ऽ माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में पॉक्सो अधिनियम के अभियोगों की विवेचना के सम्बन्ध में मुख्यालय द्वारा प्रत्येक जनपद/कमिश्नरेट से विवेचकों (राजपत्रित/अराजपत्रित) को नामित कराकर ऑन लाइन पद्धति के माध्यम से प्रशिक्षण सम्पादित कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में नामित समस्त विवेचकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाना है।
ऽ प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में एन्टी ह्यूमन टै्रफिकिंग के अन्तर्गत अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरान कुल-103 बच्चों का रेस्क्यू कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी।
ऽ कार्य स्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (च्व्ैभ्) के विषय में जागरूता एवं प्रशिक्षण के सम्बन्ध में विभिन्न कार्पोरेट्स व औद्योगिक इकाईयों के साथ एक पैनल डिस्कशन दिनॉकः 28.06.2022 को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ में सम्पन्न कराया गया।
ऽ इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा कार्य योजना के अनुरूप विभिन्न कार्यवाही प्रचलित है।

0 टिप्पणियाँ