उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक मे....


 उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में प्रतिभाग करते हुए संबंधित कोष से पत्रकार आश्रितों एवं गंभीर बीमार पत्रकारों के लिए ₹36 लाख की धनराशि को स्वीकृति दी। पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन का नाम "मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना" करने के साथ ही इसकी नियमावली में भी सरलीकरण किया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा वयोवृद्ध पत्रकारों को दी जाने वाली मासिक धनराशि को ₹5 हजार से बढ़ाकर ₹8 हजार किया गया है। पत्रकार कल्याण कोष (कार्पस फंड) में ₹2 करोड़ की वृद्धि की जायेगी। इस दौरान मैंने पत्रकारों के कल्याण की ठोस योजना बनाने एवं पत्रकारों के दुर्घटना बीमा के लिए भी उचित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ