कुशीनगर विधान सभा के शिविर कार्यालय का उद्घाटन कुशीनगर के लोकप्रिय विधायक पीo एन पाठक द्वारा राम जानकी मठ के प्रांगण में पूरे विधि विधान से किया गया
समारोह का शुभारंभ विधायक द्वारा अपनी धर्म पत्नी के साथ पूजा अर्चन व हवन के मंत्रोचारण के साथ किया गया । उसके बाद घर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत श्री राम जानकी मठ में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम चंद मिश्र,पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर के वरिष्ट चिकित्सक डाo ज्ञान प्रकाश राय , अमिया गुप्ता, डाo निलेश मिश्र, धनंजय मानी त्रिपाठी,राणा राव , राजेश राव, उमेश राव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुशीनगर विधायक ने हाथ में तिरंगा झंडे के साथ श्रृंखला बनाई ।
उसके बाद यहाँ आयोजित प्रीतिभोज में सबने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर जोन के डीआईजी, कुशीनगर डीएम एसo राज लिंगम, एस पी धवल जायसवाल व श्री पीO एन पाठक ने मठ स्थित श्री राम जानकी मंदिर में पहुंच कर दर्शन किया।
इस कार्यक्रम में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, हटा विधायक मोहन वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल राव, विनोद गुप्ता, चंद प्रकाश दुबे, रामायण कुशवाहा, शिवमोहन प्रशाद, जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव , उमेश सिंह ,सुमित त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, om prakash जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, अजय शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार जायसवाल, बीरेंद्र तिवारी, सतीश मणि , राजकुमार यादव व भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ताओं सहित एसडीएम कसया गोपाल शर्मा, तहसीलदार मांधाता सिंह, सीओ पीयूष कांत राय , प्रभारी निरीक्षक डाo आशुतोष तिवारी कसया मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*



0 टिप्पणियाँ