गेस्ट हाउस पर देह व्यापार के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाओ पर मुकदमा दर्ज

गेस्ट हाउस पर देह व्यापार के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाओ पर मुकदमा दर्ज

-बीते शनिवार को महिलाओ ने कुशीनगर स्थित गेस्ट हाउस में देह व्यापार के खिलाफ किया था प्रदर्शन 

-कुशीनगर रामाभार पुल के समीप संचालित एक कथित गेस्ट हॉउस का मामला l 

कसया, कुशीनगर

महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के रामाभार रोड पर  संचालित एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार को लेकर पास के गांव की महिलाओ ने विरोध प्रदर्शन किया था और तत्काल इसे बंद कराने की मांग भी किया था।जिसका संज्ञान लेने तक की जहमत पुलिस ने नहीं उठाया लेकिन उसी गेस्ट हाउस संचालक के तहरीर पर प्रदर्शन क़र रहीं महिलाओ पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने का बहादुरी भरा कारनामा करने का मामला प्रकाश में आया है l मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुशीनगर रामाभार पुल के समीप कुशीनगर कार्नर पर एक किराये के मकान में संचालित गेस्ट हाउस पर स्थानीय गांव की महिलाओ ने गेस्ट हाउस में देह व्यापार के धंधे की बात कहते हुए  उक्त कथित गेस्ट हाउस पर खूब हंगामा व विरोध प्रदर्शन किया था,जहाँ एकलड़के और लड़की को महिलाओं द्वारा मौके पर पकड़ कर उनका मोबाइल ज़ब्त करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। लेकिन पुलिस मौके पर नही पहुंची।लेकिन उसके बाद गेस्ट हाउस संचालक भोला कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाया और  रविवार को देह व्यापार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही दो -तीन महिलाओ पर नामजद सहित कुछ अज्ञात पर गेस्ट हाउस में तोड़-फोड़ का मुकदमा पंजीकृत कर दिया है l जबकि उस मकान को देखने के बाद कोई उसे गेस्ट हाउस या होटल नहीं कह सकता है।तहरीर में कथित गेस्ट हॉउस संचालक ने कहा है कि मकान खाली करने को कहा गया था, हमने तीन महीने का समय माँगा था, लेकिन आज ही ये मकान खाली कराने आये थे l जबकि उक्त महिलाओ का कहना था कि इस मकान में गेस्ट हाउस जैसी कोई सुविधा उपलब्ध ही नहीं है।इसमें गेस्ट हाउस के नाम की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है, जिसका हमने विरोध प्रदर्शन किया।जब इस मामले को लेकर इस मकान के अगल बगल रहने वालों से बात किया गया तो उनका कहना था कि पुलिस को सब पता था लेकिन वो आँख मूंदे हुए थी क्योंकि यह मकान देवरिया रोड से कुशीनगर जाने वाले तिराहे पर रोड के सटे ही स्थित है और इस मोड़ पर कई बार पुलिस की ड्यूटी लगती रहती है।इस मामले में थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक भोला कुशवाहा के तहरीर पर गेस्ट हाउस में तोड़ -फोड़ मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है l।                                  दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ