विभिन्न परियोजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास व लोकार्पण कसया कुशीनगर । कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के द्वारा सोमवार को बिभिन्न स्थानों पर विभिन्न निधि व विधायक निधि से बनी सड़कें व पुलिया व विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास समारोह आयोजित कर किया गया।
विधायक ने सबसे पहले नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 12 वीर अब्दूल हमीद नगर/भलुही मदारी पट्टी से हवाई पट्टी जाने वाला मार्ग पर 25 लाख की लागत से सी.सी रोड, विरती जाने वाला मार्ग का वार्ड न.6 बाबा साहब आप्टे नगर, विशंभरपुर में 12 लाख रुपए की लागत से नहर पर पुलिया का लोकार्पण,वार्ड नं 15 वीर सावरकर नगर सबया कुशवाह टोला में 10 लाख रुपए की लागत से मन्दिर पर सामुदायिक भवन का शिलान्यास, पिपराझाम में विधायक निधि से 14 लाख की लागत से आरसीसी सड़क का लोकार्पण पूरे विधि विधान पूर्वक किया गया इस दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए पीएन पाठक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को शतप्रतिशत धरातल पर लाने के लिए हम कटिबद्ध हैंऔर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों की सड़कों को पक्का कराने का प्रयास मेरे द्वारा किया जा रहा है।मेरा प्रयास रहेगा कि कोई गांव विकास सेअछूता न रहे।आगामी चार वर्षों में पूरे विधान सभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जायेगा।इस कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा, बिनोद कुमार गुप्ता, राकेश जायसवाल, दिनेश जयसवाल, छेदी शर्मा, कस्तूर चंद जायसवाल, कैस खान, शुभम दिक्षित, रत्नेश श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह ,संजीव दूबे, अतुल सिंह, कुंदन दुबे, पूण्य प्रकाश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।
दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।
0 टिप्पणियाँ