कसया, कुशीनगर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसया में डीसीएम और ट्रक की आमने सामने टककर में डीसीएम चालक सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये l सूचना पर पहुंची कसया हाइबे चौकी पुलिस द्वारा केरान की मदद से तीनों घायलों को खींच क़र बाहर निकाला गया l तीनों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जहाँ मेडिकल कालेज जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात लगभग 11:00बजे नेशनल हाइबे फोर लेन जैन धर्म कांटा के पास गोरखपुर की व फाजिलनगर की तरफ से आ -जा रहें ट्रक व डिसीएम आमने -सामने जोरदार टक़्कर हो गयी, जिससे डिसीएम का अगला पोजीशन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमे डिसीएम चालक व दो खलासी बिल्लू पुत्र गुलाब जायसवाल 18वर्ष निवासी साखोपार थाना कसया जनपद कुशीनगर, साहिल अंसारी पुत्र रासिद अंसारी 20वर्ष,निवासी साखोपार थाना कसया, जनपद कुशीनगर,मिंटू जायसवाल पुत्र कन्हैया जायसवाल25 वर्ष निवासी वार्ड न.12 रामकोला, जनपद कुशीनगर दब क़र बुरी तरह घायल हो गये, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने उन्हें निकालने का काफ़ी प्रयास किया, लेकिन नहीं निकाल पाये l सूचना पर मौके पर पहुंची हाइबे चौकी पुलिस ने किरान की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया l तीनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया l मिली जानकारी के अनुसार बिल्लू जायसवाल की इलाज के लिए गोरखपुर जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी l
दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।
0 टिप्पणियाँ