पूरा देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव-पीएन पाठक

विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलश में मिट्टी व चावल संग्रहित किया।
कसया,कुशीनगर
  कुशीनगर विधान सभा के ग्रामसभा नरसर में बुधवार को विधायक कुशीनगर पीएन पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर -घर जाकर 'मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत लोगों से संपर्क किया, तथा कलश में मिट्टी व चावल को संग्रहित किया। इस दौरान विधायक श्री पाठक ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है।

 इनके संघर्ष व त्याग की बदौलत ही हमें आजादी मिली है। इन्हीं की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इसी के लिए कलश में मिट्टी जमा की जा रही है। भाजपा नेता अवधेश सिंह  ने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी के चलते आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। अमृत वाटिका का निर्माण इनके प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए हो रहा है l इसी क्रम में बकनहा के आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार का भी वितरण किया गया l इस अवसर पर  ब्लाक प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, राकेश जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश दुबे, ग्राम प्रधान बाबूराम गुप्ता,  संजीव पाण्डेय, अजित दुबे, रामु गुप्ता, चन्दन शर्मा, अमरजीत कुमार , बिनोद कुमार गिरि, नीरज गुप्ता, सेक्टर संयोजक शैलेश पटेल, मंडल महामंत्री रामलाल चौधरी अरविंद कुशवाहा, योगेन्द्र शर्मा, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे ।
दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ