भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ जन प्रतिनिधियों ने रविवार को अलग-अलग जगहों पर पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' को सुना। प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को रेडियो पर प्रसारित होने वाले मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम के 106वें संस्करण को सुनने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे ही अपने अपने बूथ पर जुटने लगे थे।
मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल के अनुसार कुशीनगर जनपद के 2527 बूथों पर पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन बात सुना जिसमें 25577 लोग सम्मिलित हुए।
जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय फाजिलनगर विधानसभा के बूथ संख्या 198 पर,सांसद विजय कुमार दूबे पडरौना नगर के जलकल में बूथ संख्या 246 पर,
तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 107, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय अपने विधानसभा के बूथ संख्या 100, हाटा विधायक मोहन वर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के 185,
फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा विधायक अपने अपने के बूथ संख्या 391 पर , रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड अपने विधानसभा के बूथ संख्या 139 पर तथा पार्टी के सभी वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि और नेता अपने अपने बूथों पर स्थानीय बूथ समिति और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ