*कुशीनगर*
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती सोमवार को पूरे जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया गया। इसी क्रम में रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व सांसद विजय कुमार दूबे की मौजूदगी में अटल संगोष्ठी और सुशासन दिवस प्रदर्शनी लगाई गई।
अटल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणापुंज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और पारदर्शिता के सिद्धांत को स्थापित करने वाले राष्ट्रनायक थे। वह भारत की करोड़ों जनता के हृदय पर राज करते थे। वह राजनीति के ऐसे अजातशत्रु थे, जिन्होंने पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठकर समभाव और सामंजस्य की एक नयी मिसाल कायम की थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया और एक मजबूत आधारशिला रखी। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उसी आधारशिला पर नये भारत के भव्य भवन का नया स्वरूप हम सभी भारतवासी देख रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सन 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा शुरू की गई की अंत्योदय अन्न योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी रखा गया है। मोदी सरकार की 'एक देश - एक
राशन कार्ड योजना देशभर की 5 लाख राशन की दुकानों में सभी प्रवासी श्रमिकों के लिए खाद्य
सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेई के सांगठनिक और राजनैतिक यात्रा पर विस्तार से चर्चा किया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय ने भी सम्बोधित किया। संगोष्ठी का संचालन जिला मंत्री व कार्यक्रम संयोजक विवेकानंद शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, सन्तोष दत्त राय जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, विनोद भारती, जिला मंत्री बाबूनन्दन सिंह बलिराम यादव,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य सहित सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ