तहसील क्षेत्र के गांव अमवा तिवारी निवासी डॉक्टर विवेक तिवारी को मिला वैद्य की उपाधि |
उत्तराखंड के हरिद्वार में आयुर्वेद कुंभ 2.0 नाम की सभा का आयोजन किया गया जिसमे देश के विभिन्न शहरों से पांच हजार आयुर्वेदिक चिकित्स्कों नें भाग लिया था | जिसमे
डॉक्टर विवेक को यूथ वैद्य आईकान पुरस्कार से नवाजा गया है | डॉक्टर विवेक वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में मास्टर आफ सर्जरी के पढ़ाई करते है | इसके साथ देश के विभिन्न क्षेत्र के युवाओं को ऑनलाइन आयुर्वेदिक शिक्षा भी प्रदान करते है | इनके इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान मीरा देवी पिता राधेश्याम तिवारी, माता हृदया तिवारी, राकेश पाण्डेय, डॉक्टर अम्बरीश सिंह, डॉक्टर कमलेश सिंह,चंद्रप्रकाश पाण्डेय, विनय तिवारी, आकांक्षा पाण्डेय,मयंक बिनू, बृजेश गोंड सहित गांव गणमान्य लोगों नें प्रसन्नता व्यक्त की है |
0 टिप्पणियाँ