सेवा निवृत्त हुए होमगार्ड के जवानों को दी गयी भावभिनी विदाई

सेवा निवृत्त हुए होमगार्ड के जवानों को दी गयी भावभिनी विदाई* 

 *कसया/कुशीनगर।* 
 स्थानीय थाना परिसर में होमगार्ड के जवान राम जियावन सिंह व तेज बहादुर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभिनी विदाई दी गयी।
आयोजित विदाई कार्यक्रम में हरदो महुई निवासी राम जियावन सिंह (60 वर्ष) व ग्राम सबया निवासी तेज बहादुर सिंह (60 वर्ष) को होमगार्ड जवानों ने विदाईडी। मुख्य अतिथि
इंस्पेक्टर क्राइम ओमप्रकाश सिंह ने सेवा निवृत्त हो रहे होमगार्ड कर्मियों के सेवा कार्य की सराहना की। बीओ अशोक कुमार सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दोनों ने अपने सेवा कार्य के दौरान पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों 
का निर्वाह किया जो प्रेरक है। होमगार्ड के जवानों ने सेवा निवृत्त हो रहे राम जियावन सिंह व तेज बहादुर सिंह को माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कम्पनी कमांडर संजय लाल श्रीवास्तव, पिसी लोभिचन्द, रनर विनोद सिंह, अखिलेश पाण्डेय, राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, अवधेश कुशवाहा, विनय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ