*भाजपा का सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को पडरौना नगर स्थित पार्थ रिजार्ट में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटें और देश में 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने की बात कही और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया।
उप मुख्यमंत्री बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहब के सभी सपने को पूरा कर रहे हैं। भाजपा विकास की पक्षधर हैं हम भ्रष्टाचार मुक्त विकास का कार्य करते हैं यह चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाने वाला चुनाव है।भाजपा सुरक्षा, विकास और जनहित में चलाई योजनाओं के मुद्दे पर चुनाव जीतेगी। गांव-गांव गली-गली से आवाज आ रही है कि चार जून को इस बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार है। सपा और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार उन पर कार्रवाई करती है। देश नई ऊंचाई पर जा रहा है।
सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद विजय कुमार दूबे, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी,सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा संचालन लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, विनय प्रकाश गोंड, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, सोशल मीडिया क्षेत्रीय संयोजक पीयूष मिश्र, जिला संयोजक शुभम दीक्षित,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य सहित सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ