चार सूत्रीय मांगो क़ो लेकर निगम के सेवा निवृत कर्मियों की बैठक

चार सूत्रीय मांगो क़ो लेकर निगम के सेवा निवृत कर्मियों की बैठक* 

 *राष्ट्रीय संघर्ष समिति लोकसभा  चुनाव में भाजपा का करेगी विरोध ।*
 *कुशीनगर* 

कर्मचारी पेंशन योजना -95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति जनपद इकाई कुशीनगर तत्वाधान में   निगम के सेवानिवृत  कर्मचारियों  ने अपनी चार सूत्रीय मांगो क़ो लेकर शुक्रवार क़ो  रोडवेज बस स्टेशन कसया के प्रतीक्षा हाल में गोपाल प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की। निगम के सेवा निवृत  कर्मचारियों के लिये 7500 प्लस डीए , मेडिकल सुविधा व 95 के पहले सेवा निवृत कर्मचारियों के लिए  पाँच हजार रूपये प्रति माह करने की मांग कर रहें हैं l बैठक क़ो सम्बोधित करते हुए मण्डलीय समन्वयक चंद्रशेखर पाठक ने कहा की हम अपनी मांगो क़ो लेकर छः वर्षो से धरना प्रदर्शन कर रहें हैं, पर भाजपा सरकार नहीं सुन रहीं हैं l श्री पाठक ने आगे कहा कि 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा कर्मचारी पेंशन योजना 95 न्यूनतम पेशन 500 क़ो बढ़ाकर 1000 किए जाने के फैसले  क़ो भाजपा द्वारा इसे यूपीए सरकार पर  छलावा का आरोप लगाकर भाजपा सरकार आने पर 30 दिन के भीतर कोश्यारी कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम पेंशन 3000 एवं महंगाई भत्ता सहित प्रति माह देने की घोषणा की, परन्तु 10 वर्षो तक सत्ता में रहने पर भी सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया l  इसके बावजूद भी संघर्ष समिति ने कई बार अपनी मांगो लेकर प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि मंडल व श्रम मंत्री से मिला, तो सरकार द्वारा  न्यूनतम पेंशन सहित अन्य मांगो क़ो पूरा करने का आश्वासन मिला, लेकिन ये सब आश्वासन पेंशनरो के साथ छलावा रहा, जो हमारी मांगो क़ो अबतक पूरा नहीं किया गया l राष्ट्रीय संघर्ष समिति लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध  करेगी l इस दौरान बीपी मिश्रा मंडल सचिव, जिलाध्यक्ष देवरिया नसरुल्लाह, शाखा अध्यक्ष कसया सफीक अहमद, उमेश त्रिपाठी तमकुही उपाध्यक्ष, छेदी प्रसाद, रामप्रवेश यादव, महिमा राय, राम बेलास यादव, जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव,चंद्रभान राय आदि सहित   उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, चीनी मील  निगम, वन निगम आदि  निगम विभागों के सेवानिवृत निगम कर्मी मौजूद रहेl  
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ