नवागत डीएम ने चार्ज लेने के बाद अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली
*किसी भी व्यक्ति से तहसील व कलेक्ट्रेट में ऊंची अवाज व अभद्रता से नहीं करें बात
*जायज समस्याओं का शत प्रतिशत हो समाधान
संवाददाता आलोक तिवारी
नवागत जिलाधिकारी सिंह ने आज यहां चार्ज ग्रहण करने से पहले सीधे बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उसके बाद वे सीधे डीएम आवास पहुंचे। जहां विश्राम करने के बाद दोपहर में पौनी तीन बजे चार्ज वर्तमान जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय में चार्ज ग्रहण कराया। कोषागार पहुंचकर उन्होंने डबल लॉक का चार्ज ग्रहण किया।
शनिवार को जब बांके बिहारी की पूजा अर्चना करने के बाद सीधे नवागत जिलाधिकारी सीपी सिंह जब अपने आवास पर पहुंचे तो वहां मौजूद आगरा मंडल के नवनियुक्त आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने उनका गर्म जोशी से स्वागत करते हुए उनको चार्ज ग्रहण कराया। नवागत जिलाधिकारी श्री सिंह ने अभिभूत होते हुए कहा कि कमिश्नर सर का उन पर सदैव आशीर्वाद रहा है। इस दौरान कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मथुरा जनपद में विकास कार्यों की जिस गति से चल रहे थे वह और तेजी पकड़ेगी। नए डीएम साहब को मथुरा का पूर्व से ही भली भांति ज्ञान है। यहां से उन्होंने कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का चार्ज कोषाधिकारी से गृहण किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मन से वचन कार्य करना है। कोई पीड़ित शिकायत लेकर जिला मुख्यालय, तहसील पर आए तो उसके साथ ऊंची अवाज मे बात नहीं करें। क्योंकि आप भी चाहते हैं कि कोई भी आपसे ऊंची अवाज में बात नहीं करें। उसकी बात को ध्यान पूर्वक सुने उसकी बात जायज है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें। यदि होने लायक नहीं है तो उस यदि होने लायक नहीं है तो उसको शांति पूर्वक समझाएं। उसके मान व सम्मान में कोई कमी नहीं रहे।
उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि मथुरा कलेक्ट्रेट व उसके परिवार की विरात ऐतिहासिक रही है। आप सभी उस विरासत का ध्यान रखें। आज में तीसरे जिले में चार्ज ले रहा था तो उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला। सकारात्म चीजें लेते हुए समस्याओं का निराकरण करेंगे। हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक चीजें लेते हुए निराकरण करेंगे।
जो वह आपको साधूवाद देता है वह ईश्वर का आशीर्वाद हैं। आपके जिलाधिकारी से मैने ट्रेनिंग ली है वे हमेशा प्रसन्न रहते हैं। आप भी उसी तरह से प्रसन्न रहते हुए कार्य करते रहे। हम सभी एक परिवार के रूप में कार्य करेंगे यह उनकी आशा है। यह बिहारीजी की धरती है। यहां सेवा करना प्रभु की कृपा है।
उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा कि यदि आपकी कोई समस्या है उसे मुझे बताएं। यदि उस समस्या को कोई दूसरा बताएगा तो मुझे बुरा लगेगा। उसका निराकरण वे करने का स्वयं प्रयास करेंगे। अंदर अंदर घुटना नहीं है। चाहे कार्यलय में रहूं या आवास पर कहीं भी अपनी समस्या बता सकते हैं।
उनसे जब पत्रकारों ने पूछा कि आपकी क्या प्राथमिकता है उन्होंने बताया कि यहां जो भी काम हो जाएं वह बहुत कम होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। यहां त्यौहारों पर एनसीआर नजदीक होने के कारण ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने बताया कि अभी मैने चार्ज लिया है। अभी में यहां समझूंगा कि क्या आवश्यकता है। उसके बाद कार्य योजना बनायें। यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्य कर रही है। उसके माध्यम से कार्य हो रहे हैं। तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से ही ब्रज के तीर्थ स्थलों में कार्य करायें जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ