*अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत क्षेत्र के बिभिन्न गाँवों में किया जनसंपर्क*
*कसया/कुशीनगर।*
अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत बीते शुक्रवार को क्षेत्र के गांव अहिरौली राजा के शिव मंदिर परिसर में एम एल सी व हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने पौधरोपण किया और क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक युग पुरुष की जन्मशताब्दी के अवसर पर पौधरोपण के कार्यक्रम का आयोजन कर एक नई परंपरा की शुरुआत किया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधे अवश्य लगाना चाहिए। जिससे हम सभी अपने आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण में रख सकें। जैसे जल ही जीवन है ठीक उसी तरह वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक और अनमोल है। प्रदूषण की वजह से आज मनुष्य तरह-तरह के रोगों से ग्रसित है। मानव जीवन के लिए शुद्ध वातावरण बेहद जरुरी है। जो पेड़-पौधों से ही मिलेगा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष दिनेश जयसवाल, अजय जायसवाल, रामनरेश मिश्रा, उपेंद्र नाथ मिश्रा,मुकेश गोंड, दिनेश जायसवाल, सरवर आलम, चनद्रबली गोंड,अमरनाथ गुप्ता, बिशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ