केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री गण के कुशीनगर आगमन पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
*थाई भिक्षुओं ने केंद्रीय मंत्री को भेंट की बुद्ध की प्रतिमा*
*कुशीनगर*
भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री जयवीर सिंह के कुशीनगर आगमन पर उनके सम्मान में राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा रूट्स ऑफ बुद्धिज्म अखिल भारतीय छायांकन कला प्रदर्शनी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इन कार्यक्रमों में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज के नेशनल कैडेट कोर के कैडेट्स की सहभागिता रही।
इस अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के उपनिदेशक यशवंत सिंह राठौर, वेदप्रकाश मिश्रा, तरुण शुक्ला, नसरुद्दीन वेग सहित अन्य उपस्थित रहे।
मंत्रीगण के आगमन पर बुद्ध स्थली स्थित थाई बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री के प्रमुख भंते फ्राविडेश्वचिरायन (भंते सोम पोंग) ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को दया, करुणा, शांति के उपदेशक तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।
केंद्रीय पर्यटन, एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कुशीनगर भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में थाई बुद्ध बिहार पहुंचे। जहां थाई भंते सोम पोंग, भंते सोम क्रान और अन्य भिक्षुओं ने स्वागत किया। मंत्री गण ने मुख्य थाई मंदिर में पूजन अर्चन किया।
भिक्षु सोम पोंग ने मंदिर के निरीक्षण के दौरान थाई संस्कृति, परम्परा, स्थापत्य कला की जानकारी दी। थाई मंदिर की सुंदरता और बागवानी को देख केंद्रीय मंत्री मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेश विश्व कल्याण के लिए है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय दूबे, राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नपाप अध्यक्ष किरन जायसवाल, प्रतिनिधि राकेश कुमार जयसवाल, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ