चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते पूर्व मंत्री समेत अतिथिगण
प्रतापगढ़ संवाददाता गणेश राय
प्रतापगढ़ । नगर पालिका परिषद् के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व. हरि प्रताप सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर तुलसी सदन हादीहाल में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थिति दिखी। सभी ने स्व० हरि प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया। स्व. हरि प्रताप सिंह जी नगर की जनता में अपनी सरलता और जनसुलभ कार्यशैली के लिए अत्यंत लोकप्रिय थे। उन्होंने वर्ष 1995 में नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक चुनाव जीता और वर्ष 2023 तक जनता की सेवा करते रहे।
वर्ष 2017 एवं 2023 में उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमलता सिंह भी पालिकाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं और वर्तमान में यह दायित्व निभा रही हैं।सभा में वक्ताओं ने स्व. हरि प्रताप सिंह के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें एक सच्चा जनसेवक बताया। कई लोग भावुक होकर उनकी स्मृतियों को साझा करते दिखे। पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह, उनके प्रतिनिधि श्री विशाल विक्रम सिंह तथा केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लि. के अध्यक्ष श्री विनय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि, "आने वाले वर्षों में इस पुण्यतिथि कार्यक्रम को और अधिक व्यापक और भव्य रूप दिया जाएगा। यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह', सदर विधायक श्री राजेन्द्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरिओम मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, विनय सिंह गिरधारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, पूर्व सांसद जौनपुर के. पी. सिंह, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, बृजेश सिंह गौतम, महामंत्री रविन्द्र सिंह 'मंटू', सामाजिक संस्था 'पाथेय' की संस्थापिका डॉ शिवानी मातनहेलिया, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह एवं नगर अध्यक्ष अंकुर सरवानी समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ