*यूपी कैबिनेट के के मंत्रीगण सहित सांसद व विधायकगणों के साथ अन्य ने किया जोरदार स्वागत।*
*प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री का किया स्वागत*
*कुशीनगर*
बीते शुक्रवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी का कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन हुआ।यहाँ से वे हेलिकॉप्टर द्वारा बिहार प्रदेश के सिवान गए जहाँ उन्होंने रोड शो किया और एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए हजारों करोड़ के परियोजनाओं का सौगात दी।
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष कुशीनगर दुर्गेश राय, सांसद विजय दुबे,राज्यसभा सांसद कुँवर आरपी एन सिंह देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक, मनीष जायसवाल, विनय गोंड, मोहन वर्मा,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,डॉ असीम राय, एम एमएलसी रतनपाल सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष कुशीनगर सावित्री जायसवाल, नापाप कुशीनगर व पडरौना के अध्यक्ष, किरन जायसवाल व विनय जायसवाल,पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय और अतुल सिंह के साथ स्वागत किया।यहां पर उत्तर प्रदेश प्रशासन के एडीजीपी के एस प्रताप कुमार, गोरखपुर कमिश्नर अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र व राज्य सचिव/क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला नेप्रधानमंत्री का स्वागत किया।
यहाँ प्रधानमंत्री जी बिहार गए और पुनः कुशीनगर आए और फिर उड़ीसा के लिए प्रस्थान किया।प्रस्थान के समय भी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुनः उनको शुभकामनाएँ दी और विदा किया।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ